ईरान ; अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान युद्ध के हालिया अपडेट में भारी तबाही का दावा किया है। CENTCOM के अनुसार, अब तक 12,300 से अधिक लक्ष्यों पर हमले किए गए हैं और 13,000 से ज्यादा कॉम्बैट फ्लाइट्स संचालित की गई हैं।
इन ऑपरेशनों में 155 से अधिक ईरानी नौसैनिक जहाजों को नुकसान पहुंचाया गया या उन्हें नष्ट कर दिया गया है। निशाने पर ईरानी कमांड सेंटर, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) मुख्यालय, एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल साइट्स और अन्य सैन्य अवसंरचना शामिल रही।










