झरिया में हरियाली पर वार: अजमेरा ग्राउंड में दिनदहाड़े पेड़ों की अवैध कटाई !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झरिया जहां एक ओर सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी और पेड़ को जेसीबी के माध्यम से तोडा जा रहा है यह ताजा तरीन उदाहरण है पाथरडीह अजमेरा ग्राउंड में।

वहीं दूसरी ओर झरिया के पाथरडीह अजमेरा ग्राउंड के में बीसीसीएल कर्मी जगदीश पासवान उर्फ जागो पासवान के द्वारा हरे-भरे पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं।

ऐसे में बृहस्पतिवार को दिन दहाड़े जेसीबी के द्वारा हरे-भरे पेड़ों की बेरहमी से उखाड़ दिया गया है। यह कटाई पूरी तरह से अवैध है, फिर भी संबंधित प्रशासन और वन विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं।

इसके साथ साथ बांझी जंगल में भी माफियाओं ने हरे भरे पेड़ को काट रहे हैं। रातो-रात पुरानी ट्रैक्टरों के द्वारा मिल तक पहुंचा रहे हैं। जिसकी जानकारी पुलिस को होने के बाद भी पुलिस मौन है।

अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में बड़े पेड़ों और गांव की हरियाली का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। साथ ही यह पर्यावरण असंतुलन, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याओं को भी जन्म देगा।

office
Author: office

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool