केरल चुनाव: किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर हमला, बोले—“शासन में रहते हुए भी कोई वादे पूरे नहीं किए” !

कोल्लम, केरल ; केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने कोल्लम में आयोजित केरल चुनावी रैली में कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में रही, वहां उन्होंने अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया।

रिजिजू ने मतदाताओं से अपील की कि वे विकास, रोजगार और शासन की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस को चुनौती दें और भाजपा को समर्थन दें।