लालकुआं में सनसनी: मोटाहल्दू से दसवीं की छात्रा लापता, झाड़ियों में मिले कपड़े, सर्च ऑपरेशन जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दू अंतर्गत पाडलीपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कक्षा दसवीं की एक छात्रा स्कूल से घर लौटते समय रास्ते से लापता हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महावीर औद्योगिक संस्थान के समीप स्थित मंदिर के पुजारी की पुत्री, जो मोटाहल्दू उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है, रोज की तरह स्कूल से छुट्टी के बाद घर के लिए निकली थी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पाडलीपुर गांव स्थित खेतों में सघन सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान खेत की झाड़ियों में छात्रा के कपड़े मिलने से मामला और गंभीर हो गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा, सीओ अमित कुमार सैनी सहित फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर की मदद से झाड़ियों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी तेज कर दी है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है।

एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि छात्रा की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस सक्रिय रूप से जांच में जुटी हुई है।

स्थानीय लोग और परिजन छात्रा की सकुशल बरामदगी की दुआ कर रहे हैं।


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai