रुड़की में निःशुल्क आई कैंप, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ !

Roorkee में हंसराज चैरिटेबल हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क आई कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर आंखों की जांच करवाई और लाभ उठाया।

कैंप में मरीजों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के सामाजिक और स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर लगाए जाते हैं ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए उपयोगी कदम बताया।

office
Author: office