गोंडा में बिजली लाइन हादसे में पत्रकार की मौत !

Gonda में एक दर्दनाक हादसे में युवा पत्रकार की जान चली गई। बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से पत्रकार की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान रंजीत तिवारी के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का आरोप है कि जर्जर तार की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवार ने न्याय और उचित मुआवजे की मांग की है।

office
Author: office