निरसा में सड़क काटे जाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Nirsa में आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा सड़क काटे जाने के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस कार्रवाई से करीब 5 गांवों का संपर्क बाधित हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने चापापुर स्थित प्रोजेक्ट ऑफिस पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और तत्काल वैकल्पिक सड़क बनाने की मांग की। उनका कहना है कि यह सड़क वर्षों से गांवों को जोड़ने का मुख्य मार्ग थी, जिसे खदान विस्तार के नाम पर काट दिया गया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन और कंपनी की ओर से स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है।

office
Author: office

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *