निरसा में अवैध कोयला लोड ट्रेलर जब्त, सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निरसा / शीतलपुर: निरसा क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शीतलपुर इलाके में सीआईएसएफ की टीम ने एक अवैध कोयला लोड ट्रेलर गाड़ी को जब्त किया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कोयला माफिया के बीच हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, निरसा-मुगमा NH-19 रोड पर नियमित जांच के दौरान सीआईएसएफ की टीम ने एक संदिग्ध ट्रेलर को रोका। जांच में ट्रेलर के अंदर अवैध कोयला लोड पाया गया, जिसके बाद वाहन को जब्त कर निरसा थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

पूछताछ के दौरान ट्रेलर चालक ने ऑफ द रिकॉर्ड बताया कि कोयला अजय यादव के यहां से लोड किया गया था, हालांकि कैमरा ऑन होने पर उसने अपने बयान से इनकार करते हुए कहा कि उसे किसी तरह की जानकारी नहीं है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, निरसा क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार लंबे समय से सक्रिय है और इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर माफिया नेटवर्क पर सवाल उठने लगे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस कारोबार में कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं जिनमें कुमारधुबी से अजय यादव, मैथन क्षेत्र से जोगिंदर राय, एम राय, मुन्ना सिंह उर्फ जितेंद्र कुंवर सिंह, कालूबथान से बिट्टू खन्ना, यूपी से मंटू यादव, निरसा से सुमित फ्यूल्स, बेचैन सिंह, चिंटू अग्रवाल, प्रेम सिंह, कृष्णा तापी, विजय, संजय, मुन्ना, दिवाकर दास इंटरप्राइजेज, पप्पू सिंह सहित अन्य नाम शामिल हैं।

फिलहाल सीआईएसएफ और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है |

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai