मिठनपुरा दुष्कर्म कांड में बड़ा मोड़, मुख्य आरोपी की संदिग्ध मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर: मिठनपुरा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने उसकी मौत और अंतिम संस्कार की जानकारी दे दी।

सिटी एसपी मोहिल्बुला अंसारी के अनुसार, आरोपी की मौत शनिवार को उसके घर में हुई थी, जिसके बाद परिजनों ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन इसे हार्ट अटैक से हुई मौत बता रहे हैं, जबकि स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने श्मशान घाट से सैंपल एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के घर से कपड़े और अन्य संभावित साक्ष्य भी जब्त किए हैं, ताकि वैज्ञानिक जांच के जरिए मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

सिटी एसपी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai