आसनसोल दक्षिण में पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग !

आसनसोल दक्षिण में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है।

बताया जा रहा है कि इलाके में लगे चुनावी पोस्टरों को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा फाड़ दिया गया, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। पार्टी नेताओं ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

office
Author: office