पश्चिम बंगाल के बर्धमान में डिप्टी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती ने एक अहम प्रशासनिक बैठक की। यह बैठक शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित की गई, जिसमें चुनावी जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में पूर्व बर्धमान की जिलाधिकारी श्वेता अग्रवाल और जिला पुलिस अधीक्षक सायक दास सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आगामी चुनावों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान विपक्ष की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) पर पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए गए। जमालपुर से भाजपा प्रत्याशी अरुण हालदार ने प्रशासन पर निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
हालांकि जिलाधिकारी श्वेता अग्रवाल ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि उनके पास कोई लिखित शिकायत आती है तो उस पर नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन पूरी तरह निष्पक्ष होकर अपने दायित्वों का पालन कर रहा है।



