जोहान सोरेन की मौत के बाद ग्रामीणों का धरना, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र स्थित बजरंगबली कोक प्लांट में कार्यरत एक कर्मी की मौत के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। मृतक की पहचान जोहान सोरेन के रूप में हुई है, जो प्लांट में गार्ड के रूप में कार्यरत थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोहान सोरेन रात की ड्यूटी पर गए थे। अहले सुबह करीब 3 बजे उनके साथियों ने सूचना दी कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। परिजन मौके पर पहुंचे तो वे बेसुध अवस्था में मिले। आनन-फानन में उन्हें धनबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सहकर्मियों ने बताया कि मृतक को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और अचानक उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव को प्लांट परिसर में रखकर धरने पर बैठ गए और उत्पादन पूरी तरह ठप कर दिया। उनका आरोप है कि घटना के दस घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

परिजनों ने मृतक के आश्रित को नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग रखी है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे धरना जारी रखेंगे।

मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, हालांकि प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर है और हालात को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool