परशुराम जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, गंगा सभागार में उमड़ेगा जनसैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलिया की क्रांतिकारी धरती एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में जुट गई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भगवान परशुराम जयंती को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, बलिया शहर के गंगा बहुदेशीय सभागार में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ब्राह्मण समाज सहित सर्वसमाज को एकजुट करने की पहल की जा रही है। इस आयोजन का उद्देश्य भगवान परशुराम के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। लोगों को पीले चावल देकर इस भव्य आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस आयोजन में जिले भर से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे और यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक रूप लेगा।

सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का दावा है कि बलिया की धरती इस आयोजन के माध्यम से एक नए शंखनाद की गवाह बनेगी। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool