Haldwani में नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। Nainital पुलिस “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन के तहत पूरी तरह एक्शन मोड में है और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान भोटियापड़ाव क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 8 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अल्मोड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जो एक कॉलेज छात्र बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है, जिससे उसके आपराधिक रिकॉर्ड का भी खुलासा हुआ है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
नैनीताल पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की अपील की गई है।
