Bhatpara में मतदान के दौरान एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब वरिष्ठ नेता Arjun Singh ने पहले मां के मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला।
सुबह-सुबह मंदिर में पूजा करने के बाद अर्जुन सिंह ने लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेते हुए मतदान किया। इस दौरान उनके समर्थकों की भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
मतदान के बाद उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में घरों से निकलकर वोट डालें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि मतदान हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है, जिसे सभी को निभाना चाहिए।
क्षेत्र में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और प्रशासन की ओर से भी शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
