गिनती से एक दिन पहले ‘पूजा राजनीति’, बर्नपुर काली मंदिर में टीएमसी उम्मीदवार ने की पूजा

पश्चिम बंगाल की राजनीति में मतगणना से ठीक एक दिन पहले धार्मिक गतिविधियों के जरिए राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। Asansol क्षेत्र में प्रमुख दलों के उम्मीदवारों द्वारा मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला देखने को मिल रहा है।

आसनसोल उत्तर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मलय घटक ने बर्नपुर के बारिक मैदान स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मतगणना और एग्जिट पोल को लेकर भी सवाल उठाए।

गौरतलब है कि आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल भी इससे पहले इसी मंदिर में पूजा कर चुकी हैं, जिससे मतगणना से पहले “पूजा राजनीति” का ट्रेंड चर्चा में है।

मीडिया से बातचीत में मलय घटक ने बताया कि वे इसके बाद एक कम्युनिटी हॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों में भाग लेना उनकी प्राथमिकता है।

इस पूरे घटनाक्रम ने मतगणना से पहले राजनीतिक माहौल को और अधिक दिलचस्प बना दिया है।