मंत्री दयाशंकर सिंह के कार्यालय पर जश्न, चुनाव जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में मंत्री दयाशंकर सिंह के कार्यालय पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पश्चिम बंगाल और असम चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।

कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी रही। लोगों ने झालमुड़ी और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इसके बाद जमकर आतिशबाजी की गई और ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए।

पूरे परिसर में “जीत की खुशी” का माहौल बना रहा और लगातार नारेबाजी होती रही। कार्यकर्ता अपनी पार्टी की जीत को लेकर बेहद उत्साहित दिखे।