आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़, तस्वीरें जलाई गईं; पुलिस ने संभाला मोर्चा

पश्चिम बर्दवान जिले के Asansol में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक पार्टी कार्यालय में देर रात तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। यह घटना गोली मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई, जहां अज्ञात लोगों ने कार्यालय को निशाना बनाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

TMC नेता Babita Das ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया,
“जब मैं मौके पर पहुंची तो देखा कि कार्यालय का मुख्य दरवाजा, जिसमें डबल लॉक लगा हुआ था, उसे पूरी तरह तोड़ दिया गया है। अंदर घुसकर ‘दीदी’ Mamata Banerjee और Abhishek Banerjee की तस्वीरों को बाहर निकालकर जला दिया गया। CCTV कैमरों को भी तोड़ दिया गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि कार्यालय के अंदर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे AC और TV को खोलकर ले जाने का आरोप है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।