सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल, सर्राफा बाजार में बढ़ी हलचल !

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर अब भारतीय सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां, डॉलर की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय मांग में बढ़ोतरी इसके प्रमुख कारण हैं।

बाजार जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शादी-विवाह के सीजन और निवेश के बढ़ते रुझान के चलते बाजार की गतिविधियों पर सभी की नजर बनी हुई है।

office
Author: office