कतरास ब्राह्मण समाज ने MBBS गोल्ड मेडलिस्ट शिल्पी तिवारी को किया सम्मानित

धनबाद के कतरास ब्राह्मण समाज द्वारा प्रथम एमबीबीएस में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली शिल्पी तिवारी के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
शिल्पी तिवारी, श्री राम चंद्र तिवारी की सुपौत्री तथा श्री साधन कुमार तिवारी एवं प्रीति रानी तिवारी की सुपुत्री हैं। वह धनबाद जिले के ग्राम कोइरीडीह, पोस्ट सोनारडीह की निवासी हैं।

इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य रूप से श्री मुरलीधर उपाध्याय (प्रेसिडेंट, ब्राह्मण्डीहा), श्री उत्तम तिवारी (पूर्व सचिव), श्री सुनील कुमार पाण्डेय (दुल्हिनदीह), श्री राजेंद्र उपाध्याय (ब्रह्माण्डीहा), श्री राजेश पांडा (अजीडीह, गिरिडीह), श्री विकाश चंद्र दुबे तथा श्री बलराम उपाध्याय (मानव अधिकार, ब्रह्माण्डीहा) मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कन्हाई दयाल मिश्रा (बैलाडीह, जमुई), श्री कृष्णा गोपाल तिवारी (रोआम), श्री राम चन्द्र तिवारी (कोइरीडीह) एवं अन्य समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने शिल्पी तिवारी की उपलब्धि को पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।