हल्द्वानी में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने केंद्र और राज्य सरकार के हालिया फैसलों पर सवाल उठाए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा ईंधन बचाने और सोना न खरीदने के आह्वान के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा ‘नो व्हीकल डे’ जैसे निर्णय लागू किए जाने को लेकर उन्होंने चिंता जताई है।
विधायक ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या देश किसी बड़े संकट की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसी परिस्थितियाँ हैं, तो जनता के लिए सार्वजनिक परिवहन और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को लेकर ठोस योजना सामने आनी चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के मामले को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है और इसे सरकार की बड़ी विफलता माना जाना चाहिए।
