उत्तर भारत में भीषण गर्मी, कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के करीब !

देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

India Meteorological Department ने आने वाले दिनों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। कई राज्यों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ जगहों पर प्रशासन ने दोपहर के समय निर्माण कार्यों पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

वहीं दूसरी ओर पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आंधी के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

office
Author: office