Narendra Modi और Giorgia Meloni की बैठक, भारत-इटली साझेदारी को नई मजबूती !

नई दिल्ली: भारत और Italy के बीच रक्षा, व्यापार, निवेश और तकनीक सहयोग को लेकर “स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” को मजबूत करने पर सहमति बनी है। इस दौरान दोनों देशों ने आपसी संबंधों को नई ऊंचाई देने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री Narendra Modi और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni के बीच हुई वार्ता में रक्षा उत्पादन, हरित ऊर्जा, डिजिटल तकनीक, व्यापार और निवेश जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

दोनों देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के साथ-साथ वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए साझेदारी मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। इसके अलावा शिक्षा, नवाचार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी।

office
Author: office