नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
सुबह से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली।