दिल्ली में पुलिस-आरोपी के बीच एनकाउंटर, हत्या केस की जांच तेज !

नई दिल्ली: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में मां-बेटे की हत्या के मामले में आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी हत्या के मामले में फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

office
Author: office