अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio भारत दौरे पर, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर !

अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio भारत दौरे पर पहुंचे हैं। राजधानी नई दिल्ली समेत कई शहरों में उनकी उच्च स्तरीय बैठकों का कार्यक्रम जारी है। इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, इंडो-पैसिफिक रणनीति, तकनीक और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

भारतीय नेताओं और अधिकारियों के साथ होने वाली इन बैठकों को दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरे से भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती मिलेगी।