भारत में FIFA World Cup 2026 के प्रसारण अधिकार Zee Entertainment को मिले !

फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (FIFA) ने भारत में फीफा विश्व कप 2026 के प्रसारण और स्ट्रीमिंग अधिकार Zee Entertainment Enterprises को प्रदान कर दिए हैं। इस समझौते के तहत भारतीय दर्शक फीफा विश्व कप 2026 सहित कई प्रमुख फीफा टूर्नामेंटों का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

समझौते के अनुसार ज़ी एंटरटेनमेंट को 2026 से 2034 तक कुल 39 फीफा प्रतियोगिताओं के मीडिया अधिकार मिले हैं। इसमें FIFA World Cup 2026, FIFA World Cup 2030 और FIFA Women’s World Cup 2027 जैसे बड़े टूर्नामेंट शामिल हैं।

फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में 11 जून से शुरू होगा। टूर्नामेंट के मुकाबलों का प्रसारण ज़ी के नए स्पोर्ट्स चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म Zee5 पर किया जाएगा।

इस समझौते को भारत में फुटबॉल दर्शकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले तक प्रसारण अधिकारों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता को और बढ़ावा मिलेगा।

office
Author: office