अमेरिका का बड़ा व्यापारिक कदम, 60 देशों के आयात पर अतिरिक्त टैरिफ प्रस्तावित !

वॉशिंगटन। अमेरिका ने भारत समेत करीब 60 देशों से आयात होने वाले उत्पादों पर 10 प्रतिशत से 12.5 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस कदम का उद्देश्य अमेरिकी घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देना और व्यापार घाटे को कम करना बताया जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो अंतरराष्ट्रीय व्यापार, निर्यात और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। भारत सहित कई देशों के निर्यातकों के लिए अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है।

इस बीच भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। ऐसे समय में अमेरिकी टैरिफ प्रस्ताव को वैश्विक व्यापार जगत के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

office
Author: office