: राहुल का दौरा पूरा न होने पर कार्यकर्ता मायूस, भाजपा पर लगाए आरोप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का अल्मोड़ा दौरा मौसम खराब होने के कारण रद्द हो गया। राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली से पंतनगर पहुंचे थे, जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा जाना था। लेकिन खराब मौसम के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उड़ान की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके बाद उन्हें वापस पंतनगर लौटना पड़ा। इसके बाद राहुल गांधी ने पंतनगर से ही वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा की जनसभा को संबोधित किया।

राहुल गांधी के अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाने से एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मायूसी देखने को मिली। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम भले ही पूरी तरह संपन्न नहीं हो सका, लेकिन इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने आरोप लगाया कि मौसम खराब होने का हवाला देकर क्लीयरेंस न देना भाजपा की राजनीतिक चाल हो सकती है। वहीं कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बनाए रखने की बात कही

खराब मौसम के चलते राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका अल्मोड़ा, जनसभा हुई  रद्द