मोतिहारी को मिला फैशन का नया ठिकाना, ‘बाजार ब्रांड’ मॉल का हुआ शुभारंभ

मोतिहारी को मिला फैशन का नया ठिकाना

मोतिहारी शहर में फैशन और रेडीमेड परिधानों की दुनिया में एक नया नाम जुड़ गया है। ‘बाजार ब्रांड’ मॉल का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि इं. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यवसायी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।मॉल प्रबंधन के अनुसार ‘बाजार ब्रांड’ में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे हर आयु वर्ग के लिए कपड़ों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी। यहां बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए फॉर्मल, कैजुअल और पार्टी वियर के साथ-साथ वेस्टर्न एवं एथनिक वियर का आकर्षक संग्रह रखा गया है।

इसके अलावा ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इनरवियर, स्पोर्ट्सवियर और अन्य फैशन उत्पादों की भी व्यापक रेंज उपलब्ध कराई गई है। मॉल प्रबंधन का दावा है कि आधुनिक फैशन, बेहतर गुणवत्ता और किफायती कीमतों के कारण यह प्रतिष्ठान शहरवासियों के लिए खरीदारी का नया केंद्र बनेगा।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि इं. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से लोगों को बेहतर खरीदारी की सुविधा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।

मॉल प्रबंधन ने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं और नवीनतम फैशन ट्रेंड उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उद्घाटन के बाद लोगों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला

मोतिहारी को मिला फैशन का नया ठिकाना