जागो संगठन एवं जागो युवा विंग ने टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के गरीब, प्रतिभाशाली एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कॉपरेटिव कॉलेज के प्रोफेसर अस्लम मल्लिक उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मुखी ने दिया, जबकि मंच संचालन रवि मुखी एवं धीरज मुखी ने किया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयास किया गया।
