फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा !

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 से 18 जून 2026 तक फ्रांस और स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, प्रौद्योगिकी और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया के दौरे पर रहेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली आधिकारिक यात्रा होगी, जहां वे स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री Robert Fico से मुलाकात करेंगे।

फ्रांस यात्रा के दौरान भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने, रक्षा एवं आर्थिक सहयोग बढ़ाने तथा अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श की संभावना है।

office
Author: office