दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने तेज बारिश, गरज-चमक और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव से क्षेत्र में गर्मी से राहत मिल सकती है।