कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, कई देशों को मिल सकती है राहत !

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में राहत की उम्मीद बढ़ी है। तेल कीमतों में नरमी आने से कई देशों में ईंधन लागत कम होने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह गिरावट लंबे समय तक बनी रहती है तो परिवहन, उद्योग और उपभोक्ता वस्तुओं की लागत पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है। भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों के लिए भी यह स्थिति लाभदायक मानी जा रही है। हालांकि वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियां और उत्पादन से जुड़े फैसले आगे की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।

office
Author: office