मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई गोलीबारी कांड का सफल उद्भेदन,

 बिहार मोतिहारी पुलिस ने रामगढ़वा थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी पिस्तौल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नंद लाली गांव में 26 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे गोलीबारी की घटना हुई थी। इस मामले में पीड़ित नागेंद्र सहनी के आवेदन पर रामगढ़वा थाना में कांड संख्या 279/26 दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नन्दक सहनी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

फिलहाल पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।