भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग तेज, बलिया में कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

बलिया उत्तर प्रदेश बिहार में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग अब तेज होती जा रही है। इसी क्रम में बलिया नगर पालिका के सभासद यशवंत सिंह समेत कई लोगों ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर स्वर्गीय भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी एवं क्रांतिकारी सागर सिंह राहुल ने कहा कि भरत तिवारी एक क्रांतिकारी विचारधारा के व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ, उससे बागी बलिया ने अपना एक साथी खो दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोग भी क्रांतिकारी हैं और भरत तिवारी भी क्रांतिकारी थे।

वहीं मौके पर मौजूद सभासद यशवंत सिंह ने भी भरत तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि क्रांतिकारियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सरकार से भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग की।

कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने भरत तिवारी के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।