नालंदा बिहार जिला मुख्यालय बिहारशरीफ बाईपास स्थित एक निजी होटल में सूर्य कंपनी लिमिटेड की ओर से लाइटिंग एवं वायर डिवीजन का भव्य रिटेलर मीट आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के करीब 120 रिटेलर और डिस्ट्रीब्यूटर ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूर्य कंपनी के ब्रांच हेड मैनेजर राहुल कुमार ने कंपनी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी की फैक्ट्रियां काशीपुर, मालनपुर और ग्वालियर में संचालित हैं, जहां गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि नालंदा जिले में सूर्य कंपनी पिछले 25 वर्षों से कुलिका ट्रेडिंग के माध्यम से ग्राहकों तक अपनी सेवाएं पहुंचा रही है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद और उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराना है।
रिटेलर मीट के दौरान कंपनी के अधिकारियों ने नए उत्पादों, बाजार की संभावनाओं और ग्राहकों की जरूरतों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 52 वर्षों के भरोसे के साथ कंपनी लगातार अपने ग्राहकों और व्यापारिक साझेदारों के साथ मजबूत संबंध बना रही है।
कार्यक्रम में मौजूद रिटेलरों और डिस्ट्रीब्यूटरों ने भी कंपनी के उत्पादों और सेवाओं को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
