अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वाराणसी में सजी विशेष योग पुस्तक प्रदर्शनी !

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वाराणसी में योग विषयक विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन शुरू किया गया है। प्रदर्शनी में योग के इतिहास, दर्शन, विज्ञान और शोध से संबंधित अनेक दुर्लभ पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया है।

आयोजकों के अनुसार यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों, शोधार्थियों और योग में रुचि रखने वाले लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। प्रदर्शनी में भारतीय संस्कृति और योग की वैश्विक यात्रा को भी दर्शाया गया है।

बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंच रहे हैं।

office
Author: office