शादी का झांसा देकर शोषण और ब्लैकमेल का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

 उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह नाबालिग थी, तभी से आरोपी जीजा ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर गलत संबंध बनाए और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक उसका शोषण किया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने बलिया एसपी को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।