संसदीय कार्यालय में सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव का मनाया गया जन्मदिन

 मधुबनी नगर मुख्यालय स्थित स्टेडियम रोड के संसदीय कार्यालय में सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने किया।

इस दौरान केक काटकर और एक-दूसरे को केक खिलाकर सांसद को जन्मदिन की बधाई दी गई। मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु जीवन, उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और राजनीतिक क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव के तैल चित्र को केक खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।