कतर के रास लाफान LNG कॉम्प्लेक्स में हुए भीषण धमाके में 12 भारतीय नागरिकों समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 66 लोग घायल हुए हैं। कतर के अधिकारियों के मुताबिक यह घटना गैस प्रोसेसिंग फैसिलिटी में तकनीकी खराबी के कारण हुई।
कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गैस प्लांट में हुए विस्फोट ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। हादसा उस समय हुआ जब प्लांट में दोबारा ऑपरेशन शुरू करने की प्रक्रिया चल रही थी। धमाके के बाद राहत और बचाव टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला।
भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। दूतावास ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए हर संभव सहायता देने की बात कही है।
कतर प्रशासन ने बताया कि हादसे में घायल 66 लोगों का इलाज जारी है। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना किसी साजिश या हमले का हिस्सा नहीं, बल्कि तकनीकी दुर्घटना है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
