दो सप्ताह बाद फिर सक्रिय हुआ मानसून, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान !

दो सप्ताह की सुस्ती के बाद फिर सक्रिय हुआ मानसून, किसानों को राहत की उम्मीद

देश में दो सप्ताह तक धीमा रहने के बाद मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का सिस्टम अब मध्य भारत की ओर बढ़ रहा है, जिससे कई राज्यों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

मानसून की सक्रियता बढ़ने से खरीफ फसलों की बुआई में तेजी आने की उम्मीद है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में पर्याप्त बारिश होने पर अब तक की वर्षा कमी की काफी हद तक भरपाई हो सकती है। इससे किसानों को राहत मिलने और कृषि गतिविधियों में सुधार की संभावना है।

office
Author: office