मोतिहारी बाइक मैकेनिक सहयोग संघ की चौथी बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का चयन

मोतिहारी में बाइक मैकेनिक सहयोग संघ की चौथी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र मिस्त्री, फरमान मिस्त्री, रमेश मिस्त्री और महेंद्र मिस्त्री ने संयुक्त रूप से की। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मैकेनिकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठन के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें भूलन कुशवाहा को जिला अध्यक्ष, प्रेम नारायण प्रसाद को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद शरीफ आलम को जिला महासचिव, अफरोज अंसारी को संगठन प्रभारी तथा रविंद्र कुमार पाठक एवं जेपी शर्मा को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और मैकेनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मोटरसाइकिल मिस्त्री संघ ने घोषणा की कि अब मोतिहारी शहर के सभी मोटरसाइकिल गैराज प्रत्येक शुक्रवार को बंद रहेंगे। सप्ताह के शेष सभी दिनों में गैराज पहले की तरह नियमित रूप से संचालित होंगे।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय सभी सदस्यों की सहमति से लिया गया है। इसका उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देना, सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा मैकेनिकों के हितों से जुड़े विषयों पर नियमित बैठक और विचार-विमर्श के लिए समय सुनिश्चित करना है।