IMD की चेतावनी: भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें !

भारतीय मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों के लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि जिन इलाकों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है, वहां अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव और नदियों के जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा है। प्रशासन भी राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखे हुए है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

office
Author: office