भोजपुर जिले के बिहिया में रेल यात्री कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में छात्र नेता रितिक रौशन सिंह को बिहिया स्टेशन इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
जगदीशपुर अनुमंडल के बिहिया स्थित एक निजी कॉम्प्लेक्स में आयोजित बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कमिटी सदस्य जुबेर खान ने की, जबकि संचालन रेल शाखा आरा के अध्यक्ष अभिषेक मेहता ने किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष कामेंद्र कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक के दौरान बिहिया रेल यात्री कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से छात्र नेता रितिक रौशन सिंह को अध्यक्ष चुना गया। वहीं रवींद्र प्रसाद को संयोजक बनाया गया।
