एनसीआर में झमाझम बारिश से मिली राहत, कई इलाकों में जलभराव और जाम !

नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि कुछ क्षेत्रों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

office
Author: office