28 फरवरी से अब तक 1.5 लाख भारतीय नागरिक लौटे, ईराक का एयरस्पेस बंद नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव Aseem Mahaja ने जानकारी दी कि 28 फरवरी से अब तक लगभग 1,50,000 भारतीय नागरिक देश वापस लौट चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में Iraq का एयरस्पेस बंद होने के कारण वहां से उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। हालांकि Saudi Arabia से यात्रा की सुविधा अभी भी जारी है, जिससे भारतीय नागरिकों की वापसी संभव हो पा रही है। विदेश मंत्रालय के अनुसार सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और विदेशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
झारखंड LoP बाबूलाल मरांडी ने कहा: केंद्र ने आश्वासन दिया, पीएम मोदी लोगों को असुविधा नहीं होने देंगे !