भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का 13वां फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय अधिवेशन आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में समुद्र किनारे भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मठ डॉ. उमर अली शाह, डॉ. ज्योत्सना तेजा, कई विधायक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे। देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे सैकड़ों पत्रकारों का भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के संस्थापक शाहनवाज हसन ने स्वागत किया।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए शाहनवाज हसन ने देशभर के पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं और पत्रकार हित से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की।इस दौरान संगठन की भूमिका और पत्रकारों के हित में किए जाने वाले प्रयासों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों के बीच संवाद और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं को साझा मंच पर उठाना और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक चर्चा करना रहा।
