जमशेदपुर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के अवसर पर SAMAY HOMES की ओर से श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य विश्वकर्मा पूजा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक मेल-जोल और आपसी सौहार्द की झलक देखने को मिली।
समारोह में पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय समेत शहर के कई गणमान्य एवं सामाजिक लोग शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं और भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि, व्यवसाय में उन्नति तथा कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। अतिथियों और आगंतुकों के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन की व्यवस्थाओं और आतिथ्य की उपस्थित लोगों ने सराहना की। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
