आयुष फाउंडेशन धनबाद ने आईआईएमयू के सहयोग से द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन अकादमी के सभागार में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 200 बच्चों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व चिकित्सक, पेरेंटिंग कोच एवं काउंसलर डॉ. नभिता झा ने किया। उन्होंने बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए अपनी भावनाओं, परेशानियों और तनाव को समझने तथा जरूरत पड़ने पर परिवार, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. नभिता झा ने कहा कि किसी परेशानी या कमजोरी को छिपाने के बजाय उसके बारे में खुलकर बात करना जरूरी है। बातचीत और सही सहयोग के जरिए कई मानसिक और भावनात्मक परेशानियों से निपटने में मदद मिल सकती है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका डॉ. नभिता झा ने सरल तरीके से जवाब दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने और उन्हें अपनी भावनाओं को समझने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।